तेज आंधी-तूफान मचाई तबाही मोतीराम सलाम का आशियाना हुआ क्षतिग्रस्त

bastardarshan24@gmail.com
1 Min Read

दिनांक 13/05/2026 गौरदण्ड-छोटेडोंगर क्षेत्र में आज आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में ग्राम गौरदण्ड निवासी मोतीराम सलाम का नया घर, जिसमें वे जल्द ही गृह प्रवेश करने वाले थे, आंधी-तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि लंबे समय की मेहनत और बचत से तैयार किया गया यह आशियाना गृह प्रवेश से पहले ही उजड़ गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण घर की छत और अन्य हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा।

ग्रामीणों ने एवं सरपंच श्रीमति मीना माझी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर मुआयना कर प्रीत परिवार से मिले और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र सहायता और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि मोतीराम सलाम का परिवार फिर से अपने आशियाने को फिर से संवार सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *