हल्बा समाज की महा कार्यकारिणी बैठक संपन्न , तीन राज्यों के सामाजिक प्रतिनिधि जुटें नारायणपुर छोटेडोंगर में

bastardarshan24@gmail.com
3 Min Read
नारायणपुर /छोटेडोंगर – सवाददाता बोधन नाग  –                 हल्बा समाज की एकता, अखंडता और सामाजिक उत्थान को एक नई दिशा देने के लिए आज नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में समाज की महा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया इस ऐतिहासिक बैठक में तीन राज्यों के सामाजिक प्रतिनिधियों का एक बड़ा महासंगम हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है।
​तीन राज्यों के प्रतिनिधियों का इस हुजूम
​इस महा कार्यकारिणी बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लिए बैठक में मुख्य रूप से तीन राज्यों के सामाजिक दिग्गज और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं:
​छत्तीसगढ़
​महाराष्ट्र
​ओडिशा
​इन तीनों राज्यों से सैकड़ों की संख्या में सामाजिक पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और युवा प्रतिनिधि छोटेडोंगर पहुंचे
​सामाजिक उत्थान और एकता पर होगी विशेष चर्चा की
​छोटेडोंगर के क्षेत्र मे महासंगम का मुख्य उद्देश्य समाज को वैचारिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना है। बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई
 तीनों राज्यों के हल्बा समाज के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को बढ़ावा मिला
​इस महा सगम मे समाज में व्याप्त विसंगतियों और रूढ़िवादी परंपराओं को दूर कर आधुनिक व प्रगतिशील विचारों को अपनाने पर दिया जोर साथ ही
​शिक्षा और रोजगार मे समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई
​सांस्कृतिक संरक्षण मे हल्बा समाज की समृद्ध संस्कृति, भाषा और परंपराओं को सहेजने पर विशेष विचार-मंथन किया गया
​”यह बैठक केवल एक औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि हल्बा समाज के भविष्य की दशा और दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी इस सगम मे
​​महासंगम को लेकर छोटेडोंगर में व्यापक तैयारियां की गई थी बाहर से आने वाले अतिथियों और प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरा क्षेत्र सज-धज कर तैयार है। सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गया था सामाजिक पदाधिकारियों का मानना है कि इस त्रि-राज्यीय बैठक से समाज में एक नए युग की शुरुआत होगी और एकजुटता का एक बड़ा संदेश पूरे देश में जाएगा।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *