
रिपोर्टर बोधन नाग – नारायणपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ दो अलग अलग जगहो पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।थाना ओरछा के टेकला के जंगलों और पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये हथियारो और गोला बारूद का डंप एवं थाना छोटेडोंगर के तोयामेटा के जंगलो और पाहाड़ी से 24 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है। क्षेत्र में लगातार सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पुलिस को लगातार नक्सलियों के डंप सामान को बरामद करने में सफलता मिल रही है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियार में इंसास राइफल,इंसास मैगजीन, एसएलआर राइफल,एसएलआर मैगजीन, 303 राइफल,303 जिंदा राउंड सहित बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। नारायणपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियां अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दे तथा क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं विकास की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें