नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता

bastardarshan24@gmail.com
1 Min Read

31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगलों में पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है।

 

संयुक्त ऑपरेशन

सुबह की पहली किरण के साथ पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम कलवर कोवाचीटोला उइकाटोला के बीच के जंगलों में पहुंची। यहां की घनी झाड़ियों में नक्सली गतिविधियों के इनपुट मिलने पर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

 

K-47 और INSAS राइफल समेत बड़ा हथियार डंप बरामद

सर्च के दौरान पुलिस बल को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया बड़ा डंप मिला। इसमें 1 AK-47 राइफल, 1 INSAS राइफल, तथा संबंधित मैगजीन शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *