बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हमला, बस्तर जिला अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

bastardarshan24@gmail.com
1 Min Read

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मोदी सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹195 और पिछले तीन महीनों में ₹525 तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर भी ₹62 महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सुशील मौर्य ने सवाल उठाया कि जब सरकार ईंधन की कोई कमी नहीं होने का दावा करती है, तो कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत $120 प्रति बैरल तक पहुंचने के बावजूद पहले के समय में आम जनता को राहत मिलती थी। विदेश नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच भारत की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार को बढ़ती महंगाई और अपनी नीतियों पर जनता को जवाब देना चाहिए

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *