केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को बस्तर सासंद महेश कश्यप ने बताया महत्वपूर्ण, इधर बस्तर पण्डुम के मंच पर कई राज्यों की संस्कृति की दिखी झलक

bastardarshan24@gmail.com
2 Min Read

बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को जगदलपुर के दौरे में रहेंगे, यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पण्डुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे, अमित शाह के दौरे को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा तय डेडलाइन के अनुसार से बस्तर से माओवाद खत्म करने का काम होगा, महेश कश्यप ने कहा सरकार की योजनाओं और नक्सलवाद के खिलाफ अपनाई गई रणनीति का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में अब माओवादी मुख्य धारा में लौट रहे है, सुकमा और बीजापुर में माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्य धारा में वापसी की वहीं फोर्स ने छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर में 7 माओवादियों को ढेर किया इसे स्पष्ट होता है कि बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे देश से माओवाद का अंत होगा महेश कश्यप ने कहा आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों का भरोसा जीतने का भी काम सरकार कर रही है यही कारण है कि सरकार ने बस्तर पण्डुम का आयोजन किया बस्तर की आदिवासी संस्कृति के साथ ही अलग अलग राज्यों की संस्कृति भी देखने को मिल रही है, बस्तर पण्डुम के मंच पर पहले दिन अलग अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली अन्य राज्यों के कलाकारों ने भी यहां अपनी अपनी प्रस्तुति देकर लोगों दिल जीता।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *