नारायणपुर, 08 जुलाई 2026// विकासखंड ओरछा की ग्राम पंचायत हांदावाड़ा के आश्रित ग्रामों के हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026 को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर बालक आश्रम हांदावाड़ा परिसर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, श्रम तथा परिवहन सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। शिविर के माध्यम से नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना, श्रम कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति-निवास एवं आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं प्रपत्रों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।