जीवनरक्षक सौगात: धौडाई को मिली 108 एम्बुलेंस सेवा

bastardarshan24@gmail.com
1 Min Read

नारायणपुर जिले के धौडाई क्षेत्र के लिए आज एक बड़ी सौगात मिली। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए केदार कश्यप, लोकप्रिय विधायक एवं माननीय कैबिनेट मंत्री ने धौडाई में 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।

इस नई एम्बुलेंस सेवा के शुरू होने से धौडाई एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं अब पहले से अधिक तेज और सुलभ रूप से मिल सकेंगी। विशेष रूप से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में यह सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सुविधा ग्रामीण अंचल के लिए किसी जीवनरक्षक सौगात से कम नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *