
नारायणपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर नक्सलियों द्वारा डंप किए हुए भारी मात्रा में कैश ,गोला बारूद, हथियार बरामद करने में सफलता मिली है ,, सरकार के मंशाअनुसार 31 मार्च 2026 तक संपूर्ण राज्य को नक्सली मुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप जिला नारायणपुर में पुलिस द्वारा माड़ बचाओ अभियान के तहत विशेष नक्सल उल्मूलन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी में विगत एक महीने से जिला नारायणपुर पुलिस ड्रग आइटीबीपी एवं बीडीएस के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग एवं सूचना तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए डंप का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है,, ग्रामीणों के सहयोग एवं पुख्ता सूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्रवाई में आज पुलिस को उल्लेखनीय और निर्णायक सफलता मिली है इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 21 हथियार बरामद किए गए साथ ही जिंदा राऊंड ,गोला बारूद जप्त किए गए ।यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस ,डीआरजी,आइटीबीपी एवं बीएसएफ की संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न की गई ।पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.01 करोड़ से अधिक कैश , एक-47 ,एसएलआर ,इंसास 303 राइफल एवं कारतूस BGLसेल इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर , नक्सली वर्दी ,बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।