
संवाददाता बोधन नाग – धौडाई ग्राम में माता शीतला मेला के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के और धौडाई के फुर्तीले युवा सरपंच सोमेश नेताम का बड़ा योगदान मानी जा रही है जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक में मेला की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष माता शीतला मेला तीन दिवसीय रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जनप्रतिनिधियों ने मेला को क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की। वहीं ग्रामवासियों ने भी उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
माता शीतला मेला को लेकर गांव में अभी से उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और लोग इस तीन दिवसीय आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।