रजत महोत्सव पर विद्युत विभाग का पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति किया जागरूक

bastardarshan24@gmail.com
2 Min Read
  • बोधन नाग- 
  • जिला ​नारायणपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में नारायणपुर जिला विद्युत विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया- इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं-विशेष रूप से सौर ऊर्जा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला गया
  • कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को जिले के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। वक्ताओं ने कहा यह योजना लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और बिजली बिल के बोझ को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है

​उपस्थित नागरिकों को सौर ऊर्जा के लाभ बताते हुए इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया

​बताया गया कि कैसे सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है-बल्कि यह आर्थिक रूप से भी लाभदायक है

 

विद्युत विभाग ने इस अवसर पर उन उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जो बिजली का संयमित उपयोग करते हैं और अपने बिलों का भुगतान समय पर करते हैं-ऐसे जिम्मेदार उपभोक्ताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया-​विभागीय अधिकारियों ने अंत में सभी से अपील की कि वे सौर ऊर्जा को अपनाएं और जिले को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें

 

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष. नारायण मरकाम उपस्थित रहे-उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष.जय प्रकाश शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता.संजय नंदी एवं जिलापंचायत सभापति.संतनाथ उसेंडी,रहे उपस्थिति कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *