मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शांत सरोवर में किया नौका विहार प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने का दिया संदेश

bastardarshan24@gmail.com
2 Min Read

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता के बीच समय बिताया- बिंजली गाँव के समीप स्थित शांत सरोवर पहुँचकर मुख्यमंत्री ने नौका विहार बोटिंग किया और छत्तीसगढ़ की अनुपम प्राकृतिक छटा का आनंद लिया

 

​प्राकृतिक सुंदरता पर मुग्ध हुए मुख्यमंत्री

 

​सरोवर की सुंदरता की सराहना करते हुए श्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ की एक अमूल्य प्राकृतिक धरोहर बताया और उन्होंने कहा कि नारायणपुर के वनांचल क्षेत्रों में प्रकृति ने जो वैभव बिखेरा है वह न केवल आंखों को सुकून देता है बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी अपार संभावनाएं रखता है

 

​नौका विहार के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा शांत सरोवर जैसे रमणीय स्थल हमारी संस्कृति, पर्यावरण और पर्यटन की समृद्धि के प्रतीक हैं। इन प्राकृतिक संपदाओं को सहेजना और सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 

​मुख्यमंत्री के इस दौरे से नारायणपुर के स्थानीय पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। प्रशासन अब इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि शांत सरोवर जैसे स्थलों को राज्य के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभारा जा सके

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *