
बोधन नाग – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज नारायणपुर के मनोरम शांत सरोवर तट से एक विशेष बाइक रैली का शुभारंभ किया उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब’ के जांबाज बाइकर्स दल को हरी झंडी दिखाकर उनके रोमांचक सफर के लिए रवाना किया
यह बाइकर्स दल अबूझमाड़ के सुदूर और अनछुए पर्यटन स्थल कच्चापाल तक की यात्रा तय करेगा- इस यात्रा का उद्देश्य केवल रोमांच नहीं बल्कि बस्तर की हृदयस्थली को समझने का एक गहरा प्रयास है
जिससे अबूझमाड़ की अनूठी संस्कृति और वहाँ के जनजीवन को करीब से समझना- शांति का संदेश क्षेत्र में अमन और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाना
बस्तर के छिपे हुए पर्यटन केंद्रों (जैसे कच्चापाल) को दुनिया के नक्शे पर लाना
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं के उत्साह की जमकर सराहना की- उन्होंने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया
ऐसे प्रयास न केवल युवाओं के साहस और अनुशासन को प्रदर्शित करते हैं बल्कि प्रकृति संरक्षण, शांति और पर्यटन संवर्धन का एक सशक्त संदेश भी समाज तक पहुँचाते हैं
अबूझमाड़ जिसे क्षत्रों में लंबे समय तक एक दुर्गम इलाका माना जाता रहा है अब पर्यटन और विकास की नई राह पर है- बाइकर्स का यह दल जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होते हुए न केवल अपनी राइडिंग स्किल्स दिखाएगा- बल्कि यह भी साबित करेगा कि छत्तीसगढ़ के ये वनांचल अब सुरक्षित और स्वागत योग्य हैं…
