सतुआ बाबा के बाद वायरल हुए फटीचर बाबा, शिविर के बाहर लग रही भीड़, खास है बाहर लगा बैनर

bastardarshan24@gmail.com
4 Min Read

Last Updated:January 21, 2026, 11:09 IST

Magh Mela 2026: कुंभ मेला के बाद अब चर्चाओं में माघ मेला बना हुआ है. गंगा स्नान के लिए बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में सतुआ बाबा खूब सूर्खियों में रहे हैं मगर अब एक और बाबा लोगों का दिल जीत रहे हैं जिनका नाम है सतुआ बाबा. आइए जानते हैं आखिर कौन है यह बाबा और क्यों हो रहे इतना वायरल.

फटीचर बाबा के शिविर में पहुंकहे लोग.

प्रयागराज: संगम की रेती पर इन दिनों माघ मेला चल रहा है और माघ मेले में देश के कोने-कोने से संत महात्मा भी पहुंचे हैं. माघ मेले में आए कई संत महात्मा जहां अपनी कठिन साधना में लीन हैं. वहीं माघ मेले में एक ऐसे संत का भी शिविर लगा है. जहां पर पहुंचकर लोग एक बार ठिठक कर रुक जाते हैं. ऐसा इसलिए नहीं है कि यहां पर कोई ऐसी साधना हो रही है जिसकी वजह से लोग रुकते हैं. बल्कि सेक्टर 6 में संगम लोअर मार्ग पर स्थित इस शिविर के बाहर जो बैनर लगा है उस पर जो नाम लिखा है उसको देखकर लोग यहां रुकते हैं.

इस बैनर पर लिखा है फटीचर बाबा का राम-राम. न्यूज़ 18 की टीम जब यहां पहुंची तो फटीचर बाबा के बारे में पड़ताल की.‌ शिविर के अंदर जाने पर पता चला कि फटीचर बाबा महाराष्ट्र के मलाड ईस्ट से यहां पहुंचे हैं. उनका गुरु मंत्र ही राम-राम है. उनके भक्त भी राम नाम के कपड़े पहनते हैं. कई भक्तों ने अपने शरीर पर भी राम-राम लिखवा रखा है. शिविर के अंदर 24 घंटे राम नाम का जाप चल रहा है. फटीचर बाबा का कहना है कि उन्हें यह नाम ईश्वर से ही मिला है. इसलिए उन्हें यही नाम अब अच्छा लगता है.

फटीचर बाबा कहते हैं कि राम नाम जपने की ही ऐसी पूंजी है कि जो कभी खत्म नहीं होती. उन्होंने कहा कि जो लोग राम नाम जपते रहते हैं उनकी सभी बाधाएं और कष्ट दूर हो जाते हैं. फटीचर बाबा अपने शिविर में ही रहते हैं. वह कहीं बाहर नहीं जाते हैं. हालांकि माघ मेले की व्यवस्थाओं को वह बेहतर बता रहे हैं. वह जहां भी जाते हैं लोगों से भी यही अपील करते हैं कि राम नाम जपें. क्योंकि राम नाम में ही उनका कल्याण है. उन्होंने कहा है कि अगर राम नाम नहीं जप सकते हैं तो राम भरोसे ही रहना चाहिए. फिलहाल फटीचर बाबा माघी पूर्णिमा तक माघ मेले में बने रहेंगे. उनके शिविर में इसी तरह से राम नाम का जाप भी चलता रहेगा.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Location :

Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

January 21, 2026, 10:22 IST

homeuttar-pradesh

सतुआ बाबा के बाद वायरल हुए फटीचर बाबा, शिविर के बाहर लग रही भीड़

Source

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *