मंदबुद्धि को चोर समझ गांव वालों ने पेड़ से दिया बांध, फिर जमकर की धुनाई, अब वीडियो हुआ वायरल

bastardarshan24@gmail.com
4 Min Read

Last Updated:January 21, 2026, 12:24 IST

UP News: अंबेडकरनगर के एक गांव में करीब 1 बजे दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब ग्रामीणों ने एक शख्स को चोर समझ लिया. उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की. यह भी जानने की कोशिश नहीं कि सच में चोर है भी या नहीं.

मंदबुद्धि को पीटा.

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ऐसा लगता है जैसे इंसानियत दिन ब दिन खत्म होती जा रही है. जहां लोग जानवरों से प्रेम जताते हैं. उनके लिए बड़ी-बड़ी अदालतों में पहुंच जाते हैं. वहीं हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके दिल में प्रेम भावना ही नहीं है. कुछ ऐसा ही मरहरा गांव में देखने को मिला. यहां एक बेचारे मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. फिर उसे चोर समझकर पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की. अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी मरहरा गांव का है. यहां करीब 1 बजे दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब ग्रामीणों ने एक शख्स को चोर समझ लिया. उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की. यह भी जानने की कोशिश नहीं कि सच में चोर है भी या नहीं. काफी देर बाद पता चला कि जिस शख्स की पिटाई की गई वो तो बेचारा मंदबुद्धि था.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक ने उसने एक ठेला और तीन गेंहू की बोरी चोरी की है. जबकि शख्स को पकड़ा गया था तब वह पानी पीने के लिए एक घर में घुसा था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को पेड़ से बांधकर रखा गया है और उसके चेहरे पर मारपीट के निशान हैं. काफी देर बाद युवक की पहचान बगल के गांव पड़ेढ़ा निवासी के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था. बाद में युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाकर अपने साथ घर ले गए. हैरानी की बात यह रही कि कई घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान न तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई और न ही कोई आधिकारिक कार्रवाई होती नजर आई. दूसरी ओर, पेड़ से बंधे युवक की पिटाई और उसे पीड़ित बताए जाने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता रहा.

इस संबंध में जब जलालपुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जैद अहमद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई लिखित शिकायत पत्र कोतवाली पर प्राप्त नहीं हुआ है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Location :

Ambedkar Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

January 21, 2026, 12:24 IST

homeuttar-pradesh

मंदबुद्धि को चोर समझ पेड़ से दिया बांध, फिर जमकर की धुनाई, अब वीडियो हुआ वायरल

Source

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *