प्रतापगढ़ में सात किन्नर मिले HIV पॉजिटिव, दो दिन पहले भेजे गए थे जिला जेल

bastardarshan24@gmail.com
4 Min Read

Last Updated:January 21, 2026, 11:15 IST

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिला जेल में HIV की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है. जेल में बंद 7 किन्नर प्रारंभिक जांच में एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं. सभी का ब्लड सैंपल लेकर फाइनल जांच के लिए भेजा गया. दो दिन पहले नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट मामले में 13 किन्नर गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल भेजे गए 13 किन्नर में 7 किन्नर HIV पॉजिटिव मिले,

ख़बरें फटाफट

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद 7 कैदी HIV पॉजिटिव प्रतापगढ़. लाइलाज बीमारी एड्स के प्रतापगढ़ जिला जेल पहुंचने से हड़कंप मचा है. दो दिन पहले जेल भेजे गए 13 किन्नरों में 7 किन्नर प्रारंभिक जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. जानकारी होते ही जेल में हड़कंप की स्थिति बन गई. पॉजिटिव किन्नरों का इलाज शुरू किया गया है. नगर कोतवाली के अचलपुर में रविवार को किन्नर के दो गुट मिस्बा और अंजलि के बीच मारपीट को लेकर दिन भर हंगामा हुआ था. शाम को फिर दोनों गुट टकराए तो एसआई प्रशांत दुबे ने दोनों गुट पर अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कर शाम को 13 किन्नरों को जेल भेज दिया.

एक साथ जेल पहुंचने पर दोनों गुटों में टकराव की स्थिति बन गई. पहली बार जेल पहुंचे किन्नरों को किस बैरक में रखा जाए इसके लिए जेल प्रशासन अलग इंतजाम करने लगा. जेल पहुंचे आरोपी वास्तव में किन्नर हैं या नहीं इसकी जांच के लिए डॉक्टर को बुलाया गया तो उसमें एक पुरुष निकला. बाद में सभी की एचआईवी जांच कराई गई तो 7 किन्नर पॉजिटिव निकले. प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया/इसकी जानकारी होते ही जेल में भी हड़कंप है.

मुलाकातियों की भी स्क्रीनिंग की गई है

जेल पहुंचे 13 किन्नरों में 7 के एचआईवी पॉजिटिव होने पर जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है. मंगलवार को किन्नरों से मुलाकात करने पहुंचे लोगों को उनसे सावधानी बरतने के साथ ही जांच कराने की भी सलाह दी गई. यह भी कहा गया कि किन्नरों के संपर्क में आए लोगों को भी अपनी जांच करा लेनी चाहिए. वहीं जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने फोन पर बताया कि किन्नरों के जेल आने के बाद प्रारंभिक जांच में 7 की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आने पर ब्लड सैंपल भेजा गया है. किन्नरों को अलग रखा गया है. बेहतर होगा इनके संपर्क में रहने वाले लोग अपनी जांच करा लें.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Location :

Pratapgarh,Uttar Pradesh

First Published :

January 21, 2026, 11:15 IST

homeuttar-pradesh

प्रतापगढ़ में सात किन्नर मिले HIV पॉजिटिव, दो दिन पहले भेजे गए थे जिला जेल

Source

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *