नक्सलियों द्वारा लगाये IED : धमाके में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल..

bastardarshan24@gmail.com
2 Min Read

छत्तीसगढ़ : के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक स्थित इल्मीडी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी (IED) की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजू मोडियाम पिता मुन्नी मोडियाम जंगल से लकड़ी लाने गए थे-इसी दौरान उनका पैर जमीन में छिपे प्रेशर IED पर पड़ गया- जिससे जोरदार विस्फोट हुआ- धमाके में राजू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई

 

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने घायल राजू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया-प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है

 

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और इलाके में सर्चिग अभियान शुरू कर दिया

 

नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए IED के कारण निर्दोष ग्रामीण घायल होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है

 

18 जनवरी 2026 उसूर थाना क्षेत्र के कस्तूरीपाड गाँव के पास एक IED विस्फोट हुआ था- इस घटना में 20 वर्षीय ग्रामीण आयता खुर्रमी गंभीर रूप से घायल हो गया था-जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया

 

5 जनवरी 2026 गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली जंगल में हुए एक अन्य ब्लास्ट में 15 वर्षीय किशोर राम पोटाम गंभीर रूप से घायल हुआ था- वह जंगल में घूमने गया था जब उसका पैर प्रेशर IED पर पड़ गया

 

घटना स्थल पर सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *